नारायणपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से व्यक्ति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

नारायणपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से व्यक्ति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

डीजे न्यूज,पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित नारायणपुर मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top