बीबीएमकेयू में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू कराने की मांग ने पकड़ा जोर

बीबीएमकेयू में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू कराने की मांग ने पकड़ा जोर

बलियापुर: कुड़मालि छात्र संगठन का  प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधायक चंद्रदेव महतो से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कुड़मालि, खोरठा, संथाली आदि भाषाओं में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की। विधायक ने  आगामी सिंडिकेट की बैठक में मामले को उठाने के साथ-साथ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में छात्र संगठन से जुड़े पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, मुकेश महतो, रोहित महतो, दिनेश महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top