स्वास्थ्य उपकेंद्र के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास
बलियापुर: पलानी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। उक्त योजना डीएमएफटी फंड से किया जाना है। विधायक ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के आधुनिकीकरण होने पर पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सेवा का बेहतर लाभ मिलेगा। कहा कि निर्माण के दौरान आधारभूत संरचनाओं में स्वास्थ्य उप केंद्र में अतिरिक्त प्रसव कक्ष, पार्किंग शेड, चारदिवारी, प्रवेश द्वार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पीट, शाकपीट, पीसीसी पथ, पेवर ब्लॉक आदि विकास कार्य किए जाएंगे। मौके पर मुखिया शांति देवी समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे ।