प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माणाधीन स्मार्ट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माणाधीन स्मार्ट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

बलियापुर: डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बुधवार को बलियापुर क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने बीबीएम इंटर कॉलेज में बन रहे स्मार्ट लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि कॉलेज में बन रहे स्मार्ट लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जारी है। स्मार्ट लाइब्रेरी हेतु अधिकांश कार्य होने की बातें कहीं जा रही है। लाइटिंग की व्यवस्था, फूल पौधे, जलापूर्ति,कॉटेज निर्माण आदि का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। मौके पर डीडीसी सन्नी राज,  सीओ मुरारी नायक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कॉलेज में निरीक्षण के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला कलियासोल की ओर निकल गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top