डेढ़ दर्जन लोगों ने किया रक्तदान
बलियापुर: बेलगड़िया टाउनशिप स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को अनिकेत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक चंद्रदेव महतो ने किया । विधायक ने कहा कि रक्तदान को महादान है, इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं है। मानव सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। शिविर में डेढ़ दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। सफल बनाने में सोसाइटी के तनुलाल गोराई, माथुर मंडल, आशा देवी, सीमा पासवान, प्रतिभा पंडित आदि का योगदान रहा।