पूजा रत्नाकर डीआरयूसीसी की सदस्य मनोनीत, महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा

पूजा रत्नाकर डीआरयूसीसी की सदस्य मनोनीत, महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा

डीजे न्यूज, धनबाद:  सांसद ढुलू महतो ने पूजा रत्नाकर को धनबाद मंडल की मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का सदस्य मनोनीत किया है। इस पहल को रेलवे की परामर्श व्यवस्था में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस मनोनयन से रेलवे की यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, बेहतर रेल सेवाओं और यात्रियों की समस्याओं से जुड़े विषयों पर महिलाओं का दृष्टिकोण भी समिति के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इससे यात्री हितों पर विचार-विमर्श को अधिक समावेशी बनाने में मदद मिल सकती है।

सांसद की यह पहल संदेश देती है कि महिला सशक्तिकरण केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं को जिम्मेदारी और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने से सार्थक होता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ एवं ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ के संकल्प की भावना के अनुरूप है।

इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो के प्रति आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया। साथ ही, पूजा रत्नाकर को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। आशा है कि वे अपनी भूमिका के माध्यम से रेल यात्रियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएँगी और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए सार्थक योगदान देंगी।

नारी को केवल सम्मान नहीं, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी भी चाहिए। जब महिलाओं की आवाज व्यवस्था तक पहुँचती है, तभी सशक्तीकरण वास्तविक रूप लेता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top