क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करते थे ठगी, करमाटांड़ से दो साइबर ठग गिरफ्तार 

क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करते थे ठगी, करमाटांड़ से दो साइबर ठग गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर साइबर अपराध थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम सुनापहाड़ी में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर 6 मोबाइल, 9 सिम कार्ड, 7 एटीएम कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया गया।

इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 111(2)(b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) BNS 2023, 66(C)(D) IT ACT एवं TELECOMMUNICATIONS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. वाजिद अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पिता सिकन्दर अंसारी, ग्राम सुनापहाड़ी

2. हसबुल अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता इजहार अंसारी, ग्राम बरमुंडी, दोनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा

अपराध की शैली

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने एवं नया कार्ड लेने की बात बताकर लोगों को झांसे में लेकर उनके मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करना। इनका कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से देश के विभिन्न राज्य हैं।

छापेमारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० विकास कुमार तिवारी, पु०अ०नि० हीरालाल महतो एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top