पेनाल्टी शूटआउट में बेंगाबाद की टीम ने मारी बाजी, खरपोका फुटबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

पेनाल्टी शूटआउट में बेंगाबाद की टीम ने मारी बाजी, खरपोका फुटबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

फाइनल मुकाबले में वाईएसके भित्तिया को दी शिकस्त, श्वेता शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के खरपोका में आयोजित यंगस्टार स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब रुनुझुनू एफसी बेंगाबाद ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में रुनुझुनू एफसी बेंगाबाद और वाईएसके भित्तिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें बेंगाबाद की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान दर्शक लगातार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। मैच समाप्त होने के बाद विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा शामिल हुईं। उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

यंगस्टार स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top