राजस्व कर्मचारी की हत्या के विरोध में गिरिडीह में कैंडल मार्च, 29 अक्टूबर को झारखंडव्यापी कलमबंद हड़ताल

राजस्व कर्मचारी की हत्या के विरोध में गिरिडीह में कैंडल मार्च, 29 अक्टूबर को झारखंडव्यापी कलमबंद हड़ताल

डीजे न्यूज, पचंबा, गिरिडीह : रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह में झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल कर्मचारियों ने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना पर आक्रोश जताया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

कर्मचारियों ने मांग की कि मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, फील्ड में काम करने वाले राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य में राजस्व सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।

इस घटना के विरोध में संघ ने तीन दिवसीय आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन के तहत 28 अक्टूबर को सभी राजस्व कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे, जबकि 29 अक्टूबर को पूरे झारखंड में पूर्ण कलमबंद हड़ताल की जाएगी।

संघ का कहना है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कर्मचारियों ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top