सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान

सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान

घोषी गांव के लोगों ने सीओ को सौंपा आवेदन, जांच कर रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

डीजे न्यूज, गावां (गिरिडीह) : गावां प्रखंड की अमतरो पंचायत के घोषी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। रास्ते पर कब्जे के कारण आवागमन में परेशानी होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। उन्होंने मामले की जांच कर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते के हिस्से पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के कुछ हिस्से में पीसीसी सड़क का निर्माण कराने के बाद उसे भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रास्ता अतिक्रमणमुक्त होने से गांव के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।

मौके पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार चौधरी, बिनोद यादव, धर्मेंद्र राजवंशी, मेवालाल राजवंशी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top