टुंडी के छाताबाद में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से चार गिरफ्तार

टुंडी के छाताबाद में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से चार गिरफ्तार

 दो पर लगा POCSO एक्ट

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी थाना अंतर्गत कटनिया पंचायत के छाताबाद गांव में बीते शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में टुंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के ऊपर मामला दर्ज किया है और दोनों पक्षों से दो-दो लोगों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसमें से एक पक्ष के गिरफ्तार दो लोगों परेश चंद्र सिंह एवं गुलशन कुमार सिंह पर पोक्सो एक्ट लगा है। जबकि दूसरे पक्ष के अजीत कुमार सिंह और अरविंद कुमार सिंह पर भी विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर कुल चार लोगों को रविवार को जेल भेज दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top