दो दर्जन लोगों की हुई ब्लड शुगर व प्रेशर की जांच
बलियापुर: प्रज्ञा डायग्नोस्टिक सेंटर में रविवार को बलियापुर लायंस क्लब की ओर से मुफ्त रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब दो दर्जन लोगों के ब्लड शुगर एंड ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस दौरान लोगों को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया। मौके पर संजीत भंडारी, क्लब के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सचिव चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, देवव्रत मुखर्जी, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, स्वप्न कुमार महतो, अरुण महतो, विनोद गुप्ता, अंकित लिख्मानिया, प्रदीप साव आदि थे।