कुसमाटांड़ में झूमर प्रतियोगिता, कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

कुसमाटांड़ में झूमर प्रतियोगिता, कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

बलियापुर: कुसमाटांड़ दुर्गा मंदिर प्रांगण में बासी विजया मेला के मौके शुक्रवार की रात रंगारंग झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोकारो के झूमर कलाकार गायिका रेवती महतो, प्रधानखंटा के अशोक महतो एवं पहाड़पुर के गोलकनाथ महतो की महिला झूमर दलों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागी महिला कलाकारों ने आकर्षक झूमर नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया। दर्शकों ने कार्यक्रम की काफी सराहना किया। सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों ने रात भर झूमर का आनंद उठाया। उद्घाटन विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। प्रतिभागी कलाकारों को पूजा कमेटी की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया अंजना महतो, ज़िप सदस्य श्वेता कुमारी, मुखिया बीडी महतो, पूर्व मुखिया रूपा देवी, रवींद्र महतो, राजू महतो, सुनील महतो, हिरूचरण महतो, भोलानाथ महतो, उत्तम महतो समेत सैकड़ो थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top