कहानी वाचन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): डीएवी स्कूल बनियहीर में शनिवार को कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से लेकर वर्ग नवम तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने अत्यंत प्रभावशाली तरीके से कहानी को प्रस्तुत किया। कक्षा नवम वर्ग की छात्रा खुशबू कुमार को प्रथम स्थान , कक्षा सातवीं की श्रीपर्णा को द्वितीय तथा कक्षा नवम के ही श्लोक कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी पंकज कुमार दुबे ने किया। जबकि निर्णायक के रूप में विद्यालय की प्राचार्या डॉ अभिलाषा कुमारी रही।
प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी बच्चों की सहभागिता के लिए प्राचार्या ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “बच्चों को हर प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए और अपने ज्ञान को समृद्ध करना चाहिए।