टीटीई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, महिला यात्री का खोया पर्स आरपीएफ को सौंपा
डीजे न्यूज, धनबाद: टीटीई अमित कुमार पंडित ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला यात्री का खोया पर्स आरपीएफ को सौंप दिया। ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल गाड़ी में जसीडीह स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान बी-1 कोच में एक महिला यात्री का पर्स पाया। उन्होंने तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित रूप से चित्तरंजन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सुपुर्द कर दिया। पर्स में एक मोबाइल फोन, ₹22,110/- भारतीय मुद्रा, एक सोने का मंगलसूत्र तथा कुछ नेपाली मुद्रा थी। पर्स में रखे सभी सामान का विवरण रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए बॉडी कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, टैब की सहायता से संबंधित महिला यात्री का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें पर्स वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। अमित कुमार पंडित का यह सराहनीय कार्य रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं यात्री सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। धनबाद मंडल अपने कर्मचारियों के ऐसे कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करता है।