हरिना के अभय प्रताप को एमएससी फिजिक्स में मिला गोल्ड मेडल

हरिना के अभय प्रताप को एमएससी फिजिक्स में मिला गोल्ड मेडल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा के हरिना निवासी अभय प्रताप ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में एमएससी फिजिक्स में टॉपर बनने पर उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अभय प्रताप के पिता श्रवण कुमार महतो हिंदी कन्या मध्य विद्यालय, पंचगढ़ी में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता द्रौपदी देवी गृहिणी हैं। अभय को इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई में भी गोल्ड मेडल मिल चुका है।

अभय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर, बाघमारा में स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था। वहीं, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में उन्होंने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी निरंतर सफलता मेहनत, लगन और प्रतिभा का प्रमाण है।

अभय की इस उपलब्धि पर बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील भगत, संजय कुमार, सियाराम सिंह, प्रवीण कुमार लाला सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top