एसआइआर के खिलाफ निकाली रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

एसआइआर के खिलाफ निकाली रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

बलियापुर: संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को बलियापुर बाजार में एसआईआर के खिलाफ रैली निकाली गई। इस दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाये जाने को एक साजिश करार दिया। लोकतांत्रिक नियमों एवं मापदंडों का उल्लंघन कर मतदाता सूची से असली लोगों का नाम हटाने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की गई। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश महतो, कुमुद महतो, मुखिया गणेश महतो, अनिल बाउरी, रामलाल महतो, सुनील महतो, प्रदीप महली, विजय कुमार महतो, सुनील कुमार, पिंटू मोहली, शंकर महली, जितेन महतो, साधन रवानी, विनोद मरांडी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top