गोविंदपुर के युवक की सड़क हादसे में गया में मौत

गोविंदपुर के युवक की सड़क हादसे में गया में मौत

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : रामनगर गोविंदपुर निवासी 40 वर्षीय युवक राजीव शर्मा की रविवार शाम डोभी (गया) के निकट हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक माडा से सेवानिवृत्त राम विनय शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र और भाकपा (माले) के यूथ विंग आरवाईए के राष्ट्रीय सदस्य धीरज शर्मा के बड़े भाई थे। वह जहानाबाद में साइबर कैफे चलाते थे। दुर्गा पूजा में वह अपने मित्र ब्रजेश के साथ बाइक से जहानाबाद से गोविंदपुर आ रहे थे। डोभी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रजेश का एक पैर टूट गया। उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों से संपर्क कर मृतक की पहचान की। सूचना पर परिजन रात में ही मगध मेडिकल कॉलेज, गया पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद विष्णुपद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी लक्की शर्मा, 12 वर्षीय पुत्र राजवीर और 2 वर्षीय पुत्री छोड़ गए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top