देवरी के धावाटांड़ में 11 हजार वोल्ट का तार 440 वोल्ट में दौड़ा, आग लगने से बचे कई घर, दर्जनों उपकरण जलकर राख

देवरी के धावाटांड़ में 11 हजार वोल्ट का तार 440 वोल्ट में दौड़ा, आग लगने से बचे कई घर, दर्जनों उपकरण जलकर राख

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित चिरुडीह फीडर के तहत ग्राम धावाटांड़ में बीते मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते बचा। 11 हजार वोल्टेज का तार अचानक 440 वोल्ट के तार में दौड़ जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि कई घरों में आग लगने से बाल-बाल बच गए, लेकिन विभिन्न घरों के पंखा, बल्ब, इन्वर्टर, तार सहित कई बिजली उपकरण जलकर राख हो गए।

उक्त आशय की जानकारी अर्जुन प्रसाद यादव ने दी। उन्होंने स्थानीय विधायक और संबंधित पदाधिकारी से इस घटना को संज्ञान में लेकर जर्जर तार-पोल बदलने की मांग की है। साथ ही 25 केवी ट्रांसफार्मर को बदलकर 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top