चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हें मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रामपुर टोला नंबर-1 के तत्वावधान में आयोजित दुर्गोत्सव के दौरान रविवार को बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने बेहतरीन चित्रकारी का नमूना पेश कर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में मानसी शर्मा, परी कुमारी, कौशिका घोष, रेयांश सरकार, ऋषिका सरकार, अर्निमा सिन्हा, मोहित सरकार, आयुष चक्रवर्ती सहित 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समिति की ओर से बच्चों की हौसला आफजाई की गई ।