मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे निर्भय शाहाबादी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे निर्भय शाहाबादी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

पीरटांड़ से गिरिडीह तक विभिन्न पूजा पंडालों में किया दर्शन, श्रद्धालुओं से मिलकर दी दुर्गापूजा की शुभकामनाएं

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दुर्गापूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस क्रम में निर्भय शाहाबादी ने पीरटांड़ प्रखंड के विशनपुर, कुड़को, मधुबन, चिरकी, खुखरा, बनियाडीह, हरलाडीह और अकदोनी कला समेत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं और नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व है। मां दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम रहे।

इस दौरान भारत साहू, रेखा देवी, अमर तुरी, बबलू साव, मुकेश मंडल, हुलास राय, तिलक कुमार, पिंटू मंडल, पवन मंडल, सुमित साव, अंकित साव, सोमनाथ पांडेय, संजय मंडल, दीनदयाल सेन, अंबुज मादक, सुखदेव मंडल, प्रदीप सिंह, रामनारायण सिंह, अजय सिंह, अरविंद चंद्र राय, शरत भक्त, अभय सिंह, फ्लैंडर सिंह, संजय सिंह और बीरेंद्र वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top