न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ रहे श्रद्धालु
महिलाओं और बच्चों को भा रही ‘गुपचुप’ थीम पर आधारित पंडाल की सजावट
डीजे न्यूज, धनबाद: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित भव्य पूजा कार्यक्रम में रविवार को महा अष्टमी के पावन अवसर पर समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की धर्मपत्नी रेनू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव मुनेश्वर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने उनको अंग वस्त्र एवं मां की चुनरी देखकर स्वागत सम्मानित किया। रेनू सिंह ने आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उदय प्रताप सिंह ने कहा मां दुर्गा के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
इस वर्ष न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल अपनी अनूठी थीम और आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल के अंदरूनी हिस्से को ‘गुपचुप’ की थीम पर सजाया गया है, जिसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। विशेषकर महिलाएं और बच्चे इस अनोखी थीम को खूब पसंद कर रहे हैं। पंडाल की कलात्मक सजावट और अनूठी परिकल्पना श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मां दुर्गा के दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों का समिति की ओर से हार्दिक स्वागत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मां का दर्शन करने और भोग-प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं के सेवा में अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महासचिव मुनेश्वर सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष संजीव पांडे,सुदिष्ट कुमार, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज सिंह, संगीत सिंह, जूनियर अंशुमन, अंकित, नितेश ,रॉबिन गुप्ता, गोलू, आशीष, मधुकर पांडे, हैप्पी ,अनिकेत भार्गव,विश्वजीत पॉल, दिनेश प्रसाद ,रॉबिन मुखर्जी, बप्पा दा सक्रिय थे।