कतरास में मोडिफाइड बुलेट चलाने वालों के खिलाफ अभियान, छह बाइक जब्त

कतरास में मोडिफाइड बुलेट चलाने वालों के खिलाफ अभियान, छह बाइक जब्त

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): अगर आप दुर्गोत्सव का आनंद उठाने ग्रुप बनाकर मोडिफाइड बुलेट, हाईस्पीड मोटरसाइकिल चलाते हुए या फिर स्टंटबाजी करते हुए कतरास शहर में घुस रहे हैं तो सावधान हो जाएं। नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। कतरास पुलिस ऎसे तत्वों पर विशेष निगरानी रख रही है।
शनिवार रात कतरास थानेदार प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वैसे बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने मोडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल से तेज आवाज निकालते हुए इधर-उधर घूमने वाले 12 लड़कों को पकड़ा। पुलिस ने 6 मोटरसाइकिल भी जब्त कर थाना ले आई है। पुलिस ने जप्त सभी मोटरसाइकिलों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओ के अंतर्गत कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top