विधायक चंद्रदेव महतो ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : चांदकुइया पंचायत अंतर्गत गोलमारा स्थित महादाना पहाड़ी वाली माता के दरबार में दुर्गापूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पहाड़ी वाली माता महादाना पहाड़ी, गोलमारा के पूजा पंडाल का उद्घाटन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि उन्होंने माता रानी से पूरे विधानसभा क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि जनता को जब भी उनकी जरूरत होगी, वे सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
वहीं, मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि पूरी पंचायत, कोलियरी क्षेत्र और आसपास के लोगों के सहयोग से माता की आराधना की जाती है। उन्होंने माता रानी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहाड़ी वाली माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूजा समिति और स्थानीय लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।
ये रहे मौजूद : मौके पर प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, टेंपो सिंह, प्रभास सिंह, गौतम सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्याम सिंह, बजरंगी रवानी, बादल मोदक, हीरा मोदक, अमृत महतो, अमर सिंह, विश्वनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह, सोमनाथ सिंह, मनजीत सिंह, आचार्य करण राठौर, गणेश सिंह, श्रवण सिंह सहित कई श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।