जंगलपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

जंगलपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन
राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में जताई आस्था, महिला शक्ति के जुड़ाव को कांग्रेस ने बताया पुरानी जड़ों की ओर वापसी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह शहरी क्षेत्र के जंगलपुरा में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब सैकड़ों महिलाओं ने महिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का झंडा थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने महिलाओं के बढ़ते जुड़ाव को कांग्रेस के प्रति लोगों के रुझान का संकेत बताया।

सतीश केडिया ने कहा कि राहुल गांधी के संघर्षों को देखकर लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा है। खासकर महिला शक्ति बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रही है, जो अच्छी बात है। लोग अपनी पुरानी जड़ों की ओर लौट रहे हैं और दलितों तथा अनुसूचित जनजाति के बीच कांग्रेस का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाना और उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता रही है। कांग्रेस ने इस देश को एक महिला प्रधानमंत्री और महिला राष्ट्रपति दिया है। इसके साथ ही महिलाओं को तमाम महत्वपूर्ण पदों पर बैठाने का काम किया है।
महिला शक्ति के सहारे संगठन विस्तार की कोशिश
जंगलपुरा में महिलाओं के इस जुड़ाव को कांग्रेस के संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने महिला सशक्तीकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बहाली चौड़े, सोमारी देवी, मुन्नी देवी, लोबिन मुर्मू, राधा सोरेन, सुगिया देवी, अंजली देवी, भूमि देवी, सोना मनी देवी, लीला मुनि मुर्मू, मंगली देवी, मुन्नीलाल बेसरा, मुनि मुर्मू, सावित्री मुर्मू, मोगली मरांडी, रोशन मुनि मुर्मू, बसोनी मुर्मू, मुन्नी हेंब्रम, लीलामणि मुर्मू, छोड़की देवी, ललिता सोरेन, सोनामुनी चौड़े, ज्योति बेसरा, सोनोती देवी, संगीता मिश्रा, सोनामुनी मुर्मू, पूजा मुर्मू, बहा मुनि मरांडी, राजा मुनि चौड़े, बहाली हसदा, प्रिया बेशर्म, निशा बेसरा, खुशबू मुर्मू, सोनम मिश्रा, सुप्रिया सोरेन, ललिता बेसरा, सविता बेसरा, जीव लाल, बड़की देवी, मोनिका मिश्रा, रुपए देवी, बड़की देवी, मुन्नी बस, नमिता हेंब्रम, चमेली देवी, संगीता टुडे, ललित सोरेन, गैंग दिल्ली , बबीता बेसरा, काजल मुर्मू, मीणा मुर्मू, मोगली मुर्मू, देव बेसरा, जोगन बेसरा, बबलू मिश्रा, सोनी टुडू, सोनू मुर्मू, किरण वाला किसको, किरण कुमारी, प्रेमलता, अंजली मिश्रा, सरिता मुर्मू, अंजलि बेसरा, मनोज, रूपचंद , सुंदर सोरेन, भजन बेसरा, श्याम और संजीत मुर्मू आदि शामिल थे।
मौके पर महिला कांग्रेस की दुर्गा शर्मा, रिचा केडिया, किरण कुमारी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण हेंब्रम, मोहम्मद मनीष और शाहनवाज आलम उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top