अलकापुरी चौक को मिला नया नाम, अब तिलकधारी प्रसाद सिंह के नाम से होगी पहचान
मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने किया चौक का उद्घाटन, नगर निगम बोर्ड से पारित हुआ था नामकरण का प्रस्ताव
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के अलकापुरी चौक को अब तिलकधारी प्रसाद सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम बोर्ड से नामकरण का प्रस्ताव पारित होने के बाद शुक्रवार को महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चौक का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि तिलकधारी प्रसाद सिंह गिरिडीह के बड़े नेताओं में शामिल थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। उनका राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा। उनके नाम पर चौक का नामकरण होना खुशी की बात है। इससे उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, अभय सिंह, संजय वर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के पुत्र धनंजय सिंह, ब्रह्मऋषि समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष सह धनवार प्रमुख गौतम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा किशोर सिंह, मैनेजर सिंह, जयप्रकाश सिंह, जयप्रकाश राय, उपेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, नकुल राय, चंद्रशेखर सिंह, अजय राय, मिथिलेश सिंह, अभय देव, कमलनयन सिंह, अनिल देव, रंजीत राय, अमित देव, गौतम देव, राहुल सिंह, रंजीत सिंह, प्रवीण सिंह, निरंजन राय, ममता देवी, नरेश राय, बबलू राय, टुनटुन सिंह, प्रमोद राय, सत्प्रकाश सिंह, बिट्टू सिंह, श्रीकांत सिंह, श्रीकांत राय और कपिल देव राय समेत अन्य लोग मौजूद थे।