गरबा की थीम पर बच्चों ने दी डांडिया की प्रस्तुति

गरबा की थीम पर बच्चों ने दी डांडिया की प्रस्तुति

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुईयां पहाड़पुर के बच्चों ने नवरात्र के मौके पर शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।  बाल सांसद की प्रधानमंत्री नेहा कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने गरबा की थीम पर खूबसूरत डांडिया नृत्य किया । विद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधि के तहत बच्चों में चहुमुखी विकास को लेकर आयोजित इस कार्यकम से बच्चों में काफी खुशी देखी गई। डांडिया नृत्य कर बच्चे काफी गदगद दिखे। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों के इस गतिविधि की काफी सराहना की। मौके पर सहायक शिक्षक रेवती रमण महतो,मनोज कुमार महतो,विजय कुमार महतो, पप्पू कुमार आदि कई लोग उपस्थित थे। डांडिया नृत्य में नेहा कुमारी,राशि कुमारी,श्रुति कुमारी,विद्या कुमारी,लक्ष्मी,रितिका, प्रिया,प्रीति,पूर्वी,सुरभि , परिनीति आदि कई बच्चियों ने भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top