सविमं सिनीडीह में नवदुर्गा का हुआ भव्य पूजन

सविमं सिनीडीह में नवदुर्गा का हुआ भव्य पूजन

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की वंदना सभा में शुक्रवार को नवदुर्गा का भव्य पूजन आयोजित हुआ। सर्वप्रथम नवदुर्गा के रूप में सुसज्जित शिशु वाटिका की छात्राओं का चरण प्रक्षालन प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा, प्रभारी अशोक सिंह एवं आचार्य अनूप पाण्डेय द्वारा किया गया। विद्यालय के शिक्षिकाओं के द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस भव्य आयोजन से छात्र छात्राएं भावविभोर हो गए। शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा नवदुर्गा की सामूहिक आरती की गई। प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने कहा कि इन छोटी बहनों को दुर्गा के रूप में देखकर अभिभूत हूंँ। प्रत्येक मानव में अदृश्य शक्ति के रूप में मांँ दुर्गा नौ रूपों में विराजमान होती हैं। अपने अंदर जड़ता और अज्ञानता रूपी राक्षस को इन्हीं अदृश्य शक्ति को जागृत कर नाश करना ही सच्ची आराधना है। प्रबंधकारिणी समिति की ओर से सबको दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।  सफल बनाने में शिशु वाटिका की सभी दीदीजी एवं आचार्य बंधु-भगिनी की सराहनीय भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top