महिला सशक्तिकरण पर जोर
बलियापुर: प्रगतिशील महिला समिति की बैठक मंगलवार को दोलाबड़ में संपन्न हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इसके लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उसे स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप प्रमुख आशा देवी, किरण देवी, कविता देवी, रूपाली महतो, मानव कुमारी, सरिता देवी, अंजू देवी आदि थे।