पत्नी से विवाद के बाद पति ने नशे में उठाया खौफनाक कदम, केन्दुआडीह में घर के किचन में मिला शव

पत्नी से विवाद के बाद पति ने नशे में उठाया खौफनाक कदम, केन्दुआडीह में घर के किचन में मिला शव

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : शराब व जुआ खेलने के लिए पत्नी ने रुपये नहीं दिए तो पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला भरकट्टा ओपी से महज 300 मीटर पर केंदुआडीह गांव में सोमवार आधी रात करीब 12 बजे का है।

मृतक केंदुआडीह निवासी मुनेश्वर विश्वकर्मा के 32 वर्षीय पुत्र नरेश विश्वकर्मा थे।

मृतक की पत्नी अन्नू देवी ने बताया कि उसका पति देर रात तक घर नहीं आया था और फोन कर रुपये मांग रहा था। काफी देर तक कहने के बाद उसने पति के मोबाइल पर 200 रुपये भेजे। उसके बाद पति बाइक से घर आया। पति नशे में था और फिर से रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर रात में उसने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर जेवरात निकाले और बेचने जाने लगा। पत्नी ने जेवरात छीन लिए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद नरेश ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। पत्नी कमरे में बंद होने के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगी और अपने सास-ससुर को फोन किया। दूसरे घर में सो रहे सास-ससुर चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े आए। देखा तो घर का बाहर का दरवाजा अंदर से बंद था। स्वजन ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे तो देखा कि नरेश किचन में फंदे पर लटका हुआ है और बहू बंद कमरे में थी। उसे खोल कर बाहर निकाला।

घटना की सूचना रात में ही भरकट्टा ओपी पुलिस और स्थानीय मुखिया को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व मुखिया मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक के पिता मुनेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि उनका पुत्र हमेशा शराब का सेवन करता था और जुआ भी खेलता था। रुपये नहीं मिलने पर वह अक्सर घर में हंगामा करता था। सोमवार रात भी इसी कारण विवाद हुआ था।

पुलिस पदाधिकारी आनन्दी प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि स्वजन की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई होगी।

आप अकेले नहीं हैं

जीवन अनमोल है

किसी भी तरह के मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या आर्थिक परेशानी में कोई भी गलत कदम न उठाएं।

बात करें, मदद लें

अपने परिवार, दोस्त या विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी परेशानी साझा करें।

सहायता उपलब्ध है जरूरत पड़ने पर आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर Kiran – 1800-599-0019 पर 24×7 संपर्क कर सकते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top