नवरात्र पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
मठ-मंदिरों और प्रखंड स्तर पर नियमित आयोजन का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नवरात्र के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नगर, जिला और प्रांत स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मां भगवती की आराधना कर शस्त्र पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न मठों, मंदिरों और प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन का स्मरण किया गया। साथ ही कुंभ में आयोजित होने वाले सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धार्मिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।