प्रदूषण और सड़क जाम के खिलाफ निकाला मशाला जुलूस

प्रदूषण और सड़क जाम के खिलाफ निकाला मशाला जुलूस

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  जामाडोबा-भौंरा मुख्य मार्ग पर बढ़ते प्रदूषण और भारी वाहनों से हो रही कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कारण सड़क जाम की समस्या को लेकर भाजपा व नागरिकों ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। नेतृत्व
भाजपा सांसद ढुलू महतो के सांसद प्रतिनिधि गफार अंसारी कर रहे थे। जुलूस रमजानपुर से शुरू होकर रैली के रूप में जामाडोबा अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता कंपनी के महाप्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
सांसद प्रतिनिधि गफार अंसारी ने कहा कि जामाडोबा-भौरा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों से लगातार ट्रांसपोर्टिंग होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक और हाइवा में लदे कोयले को प्लास्टिक या तिरपाल से ढककर नहीं ले जाया जाता है, जिसके कारण सड़क पर कोयला गिरने के साथ धूल उड़ती है और प्रदूषण बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने संबंधित कंपनी प्रबंधन से प्रदूषण और जाम की समस्या पर तत्काल कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में जीएम का पुतला दहन नही किया गया जबकि मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में जितेंद्र प्रसाद,उज्जवल मंडल, नारायण रेड्डी ,अजय दास ,महेंद्र यादव, रोहित यादव, रोकी खान, हर्ष सिंह, चुन्नी लाल महतो,सोनू मालिक, गौरभ सेन, आरिफ अंसारी, मो हैदर आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top