उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा लिया जायजा

उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा लिया जायजा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्र तथा सुरक्षा बलों की लॉगबुक की जांच की। उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top