टुंडी पहुंची चलंत लोक अदालत, नुक्कड़ नाटक से दी न्याय के अधिकार की जानकारी

टुंडी पहुंची चलंत लोक अदालत, नुक्कड़ नाटक से दी न्याय के अधिकार की जानकारी

गरीब और वंचित वर्गों तक न्याय की आसान पहुंच का संदेश, टुंडी में चला जागरूकता अभियान

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह जागरूकता वैन पहुंची। सर्वम समिति सर्विस पीवीटी. लिमिटेड, धनबाद तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, धनबाद के सौजन्य से यहां नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से गरीब, मजलूम एवं न्याय से वंचित वर्गों तक न्याय की सरल एवं सक्षम पहुंच बनाने का संदेश दिया गया।

मौके पर डीएलएसए के विद्वान अधिवक्ता सुमन कुमार पाठक ने नालसा, झालसा एवं डीएलएसए की ओर से प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने इन कार्यक्रमों की आवश्यकता और आम लोगों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के विषय में सारगर्भित वक्तव्य दिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को न्यायिक सहायता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को न्याय व्यवस्था से जोड़ना रहा, जो आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णनवाल, प्रखंड पीएलवी सौरभ जायसवाल, पंचायत पीएलवी सूरज कुमार मुर्मू, संदीप कुमार मिश्रा, प्रदीप चन्द्र दान आदि मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top