राजगंज में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ से शक्ति केंद्र तक नई रणनीति पर मंथन
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत रंगोली चित्र बनाया, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण
राजगंज(धनबाद) : राजगंज शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा राजगंज मंडल की मासिक बैठक हुई। बैठक में मंडल संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सभी शक्ति केंद्रों के नए संयोजक व सह संयोजक तथा नए बूथ कमेटियों के फिर से गठन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मंडल प्रवासी ज्ञानरंजन सिन्हा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत रंगोली चित्र बनाया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राजगंज मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने की। उन्होंने मंडल में संगठन को और मजबूत बनाने तथा सभी शक्ति केंद्रों और बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी गीता बेसरा, किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सुरेश महतो, जिले के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश महतो, अजय राम, सूरज सोनी, रामदेव महतो, विकास कुमार अग्रवाल, हजारी साव, शांति देवी, मंजू देवी, मंजू सिंह, बेबी देवी, तुम्पा देवी, लखीचंद्र रजवार, सुबोध शर्मा, संजय माहुरी, सुबोध गोराई, सत्यनारायण कुम्हार आदि मौजूद थे।
बैठक में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई।