झामुमो प्रतिनिधि ने जीएम के साथ की वार्ता, बेरोजगारों को नियोजन देने की उठाई मांग

झामुमो प्रतिनिधि ने जीएम के साथ की वार्ता, बेरोजगारों को नियोजन देने की उठाई मांग

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बेरोजगारों को नियोजन देने के मुद्दे पर बीसीसीएल के ब्लॉक-2 जीएम के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों की रविवार को वार्ता हुई। मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कामेश्वर कुमार महथा उर्फ (डब्लू महथा) ने आउटसोर्सिंग कंपनी में 75 प्रतिशत नियोजन स्थानीय लोगों और युवाओं को देने की पुरजोर मांग उठाई। वार्ता में उपस्थित आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि के द्वारा आना -कानी करने पर मोर्चा समर्थकों ने विरोध जताया।  घंटों चली वार्ता के उपरांत कंपनी द्वारा 45 दिनों का समय माँगा गया। जिसे लिखित रूप में दिया गया। कंपनी के इस आश्वासन पर मोर्चा समर्थकों ने 5 अक्टूबर से प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित कर दिया। डबलू महथा ने कहा की यदि 45 दिनों के अंदर वार्ता के अनुरूप इम्प्लीमेंट नहीं किया गया तो कंपनी का चक्का जाम किया जायेगा।
​वार्ता में बीसीसीएल ब्लॉक दो के अधिकारियों के अलावा जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष धीरेन रवानी, संजू यादव, कौशर आलम, वीरेंद्र गुप्ता, गोलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top