दुर्गापूजा में शांति बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर, भेलवाघाटी में शांति समिति की बैठक

दुर्गापूजा में शांति बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर, भेलवाघाटी में शांति समिति की बैठक

डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : भेलवाघाटी थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी निरंजन कच्छप के नेतृत्व में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर भी निगरानी रखने को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा आपसी सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में एएसआई बुद्धिनाथ मार्डी, मुखिया विकास कुमार वर्णवाल, समाजसेवी विजय साव, चाहल से अहमद अंसारी, चौकी से विजय सिंह, अखड़ा दल के अध्यक्ष विजय सिंह समेत पूजा समिति व शांति समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, गण्यमान्य लोग और आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top