जिउतिया पर्व पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, बच्चों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को जिउतिया पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पति और संतानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए भगवान जीउतवाहन की पूजा-अर्चना की और विधि-विधान से पर्व की रस्में पूरी कीं। महिलाओं ने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की सुख-शांति के लिए दुआएं मांगीं। पर्व को लेकर क्षेत्र में महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।