बीसीसीएल और जरेडा के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
बलियापुर: कर्माटांड़ स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि उन्हें जिनागोड़ा गोल्डन पहाड़ी से लाकर कर्माटांड़ कॉलोनी में बसाया तो गया है किंतु अनेक लोगों को आवास आवंटन के संबंध में कोई दस्तावेज अभी तक नहीं दिया गया है। वहीं कई ऐसे भी विस्थापित लोग हैं जिन्हें कर्माटांड़ कॉलोनी में आवास आवंटन संबंधी दस्तावेज तो दिया गया है किंतु आवंटित आवास में कुछ दबंग किस्म के लोगों का कब्जा है। जिसके कारण ऐसे विस्थापित अपनी शिकायत लेकर कभी बीसीसीएल कार्यालय तो कभी जरेडा कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है। बैठक में मौजूद लोगों ने इस संबंध में बीसीसीएल लोदना एरिया कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का मन बना रहे हैं। बैठक में आलोक राज, अनुज सिंह, दीपक साह, मनोज रजक, कृष्ण चौहान, चंदन दास, बसंती देवी, उर्मिला देवी, सुनैना देवी, बिंदिया देवी, रूबी देवी, धर्मेंद्र रवानी, कृष्ण श्रीवास्तव, मीना देवी आदि थे।