धनबाद में आयसा की ‘चौपाल सभा’: महिला सुरक्षा, वोट चोरी, छात्रवृत्ति और सड़क-बस समस्याओं पर उठी आवाज़
डीजे न्यूज, धनबाद: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से गोल्फ ग्राउंड में चौपाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में छात्रों, छात्राओं और महिलाओं और जंतर मंतर में आज से चालू हुए ज्ञानेश वापस जाओ आंदोलन के समर्थन में तथा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
चौपाल में प्रमुख रूप से महिला सुरक्षा, वोट चोरी के आरोप, छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याएँ और सड़क-बस व्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। आयोजकों ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर छात्रों और आम लोगों के बीच संवाद जरूरी है, ताकि उनकी समस्याओं को सार्वजनिक मंच पर सामने लाया जा सके।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। आयसा की ओर से कहा गया कि छात्रों और महिलाओं की समस्याओं पर लगातार संवाद और जनसुनवाई की जरूरत है।
सभा में छात्राओं और महिलाओं से विशेष रूप से भागीदारी की अपील की गई। आयोजक रितेश मिश्रा के अनुसार, चौपाल का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं पर खुली बातचीत और जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का समापन गोल्फ़ ग्राउंड से सत्याग्रह मार्च करते हुए रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करके किया गया। प्रदर्शन में जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में ज्ञानेश वापस जाओ के नारे लगाए गए हैं।
मौके पर झारखंड राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा , राजा उपाध्याय, स्नेहा कुमारी, आतफ इमाम , अभिषेक चेतन, इंद्रजीत ,तनवीर, वर्षा ,पल्लवी ,अंजलि ,उमा ,पार्वती आदि मौजूद थे।