गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस बचाओ समिति धनबाद जिला के संयोजक राजेश्वर सिंह यादव के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान के उद्घघोषक स्व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती सादे समारोह में मनाई गई। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता और शास्त्री के बिचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज में उनके विचारों को प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया।
मौके पर राजेश्वर सिंह यादव, समन्वयक सह दुमका लोक सभा के प्रभारी रविन्द्र वर्मा, अवधेश पासवान, संजय जायसवाल, कामता पासवान, भास्कर झा, विजय यादव, हीरा सिंह, रामजी भगत, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार पाण्डेय, मो मनवर, प्रीतम रवानी , जनक लाल और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
श्रंद्धाजलि सभा के उपरांत एक बैठक हुई। बैठक में समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने तथा आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया।