जोगता और भेलाटांड़ में गांधीजी और शास्त्रीजी को किया गया याद
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांसकपुरिया के परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। टुंडी विधायक के प्रतिनिधि बसंत महतो, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी समेत अन्य लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्य और राष्ट्रसेवा का आदर्श सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। मौके पर चंद्रिका सिंह यादव, राकोमयू सिजुआ शाखा अध्यक्ष राजेंद्र पासी, अजय नोनियां, बीरू सिंह, संजय महतो, आनंद महतो, पुनर बासु, अरुण महतो आदि थे।
इधर जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज सिन्हा उर्फ पल्टू के जोगता स्थित आवासीय कार्यालय में गांधी जी और शास्त्री जी को याद किया गया। मौके पर अनुज सिन्हा, शंकर चौहान, एसके मोबिन, निर्मल कुमार, मंगल चौहान, अजय चौहान, मन्नु महतो, असगर मियां, हासिफ खान, बिंदुआ देवी, श्रीधर पांडेय, टिंकू आदि थे।