अभिकर्ताओं ने लिया एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद: लिआफी के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद शाखा परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं, वरिष्ठ साथियों, मार्गदर्शकों एवं शाखा से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर जोनल अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, डिवीजन अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, धनबाद शाखा 1 के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, सचिव दिनेश उपाध्याय , भास्कर शर्मा, पिनाकी रंजन दत्ता ,संजय कुमार मिश्रा, विशाल जैन, सुखेंदु बिद,दिलीप कुमार, धीरज कुमार शर्मा , अमर कुमार महतो , जयलाल प्रसाद ,सुमन सिंह,शैलेंद्र कुमार,
धनबाद के वरीय शाखा प्रबन्धक प्रमोद कुमार शर्मा आदि थे।
वक्ताओं ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि संगठन की एकता, संघर्ष, सम्मान और सामूहिक शक्ति को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की पहचान उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके सिद्धांतों, संघर्षों और साथियों की एकजुटता से होती है।
उन्होंने लिआफी के संस्थापकों स्वर्गीय शमशेर अली पुरकायस्थ एवं देव एस. मदबुधरी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी प्रयासों से संगठन की नींव मजबूत हुई। उनके योगदान और आदर्शों को आगे बढ़ाना सभी अभिकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है “अकेला व्यक्ति आवाज उठा सकता है, लेकिन संगठित आवाज बदलाव की ताकत बन जाती है। उन्होंने अभिकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन के हित में एकजुट रहने तथा प्रत्येक साथी के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित अभिकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने, आपसी एकता बनाए रखने, साथियों का सम्मान करने तथा लिआफी की गरिमा को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लिया।