झरिया की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कोयलांचल नागरिक मंच ने कहा-श्वेत पत्र जारी नहीं हुआ तो दुर्गा पूजा के बाद होगा आंदोलन

झरिया की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कोयलांचल नागरिक मंच ने कहा-श्वेत पत्र जारी नहीं हुआ तो दुर्गा पूजा के बाद होगा आंदोलन

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : कोयलांचल नागरिक मंच के द्वारा झरिया की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन झरिया के चार नंबर स्थित श्री राम लॉज में संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि झरिया की सुरक्षा एवं हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही झरिया वासियों को अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। झरिया वासियों के चारों ओर सिर्फ समस्याओं का अंबार है, जिसमें मुख्य रूप से भू-धंसान, चारों तरफ लगी हुई आग, असुरक्षित जनजीवन, सड़क, बिजली, पानी समेत कई मूलभूत सुविधाओं से झरिया वासी वंचित है। वही आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा नियमों को ताक पर रख कर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। आउटसोर्सिंग से उड़ रहे धूल मिट्टी से फैल रही प्रदूषण, जिस कारण झरिया वासी कई तरह के बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

इन सब बातों को लेकर बीसीसीएल के अधिकारी कुंभकरनी निद्रा में सोई हुई है, उन्हें यह समस्याएं नहीं दिख रही हैं। झरिया वासियों के जमीन का रसीद काटना भी बंद हो गया है। एक तरफ जो औद्योगिक क्षेत्र है उससे होने वाली जीवन हानि के लिए डीएमएफटी फंड का निर्माण किया गया है, लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं सुचारू रूप से चलाया जा सके और प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके। मगर उन पैसों का भी झरिया के अंदर कहीं नहीं खर्च हो रहा है। इसलिए कोयलांचल नागरिक मंच की मांग है कि झरिया के लिए अभिलंब एक श्वेत पत्र जारी किया जाए। बंदर बांट को रोक कर झरिया के मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जाए, नही तो दुर्गा पूजा के बाद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

मंच ने पूर्व में कोयला मंत्री को पत्र दिया था तो सेटेलाइट की व्यवस्था हुई थी। निश्चित रूप से डीजीएमएस की भूमिकाओं की भी जांच होनी चाहिए।

मौके पर दीपू साहू, राजेश श्रीवास्तव, मोहम्मद कासिम, चंद्र प्रकाश चौखानी, सतीश गुप्ता, आरसी पासवान, मनोज साव, सुरेंद्र साव, राजेश केसरी, अशोक बरनवाल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top