बाघमारा के प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में निधन
धनबाद सांसद के पहल पर लाया गया शव
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा के पोचरी निवासी मिथुन कुमार सिंह का निधन बेंगलुरु में हो गया। वह बेंगलुरु में दैनिक मजदूरी करता था। आर्थिक तंगी के बीच परिजनों के सामने सबसे बड़ी चिंता थी कि वे पार्थिव शरीर को घर कैसे लाएं। परिजनों ने इस घटना की जानकारी धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को दी। सांसद ने तत्काल पहल करते हुए बेंगलुरु के स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया और अपने स्तर से लगातार प्रयास कर निजी खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर मिथुन कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पोचरी मंगवाया ।
शव के पोचरी पहुंचते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो वहां पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।