ठाकुर कुल्ही में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह

ठाकुर कुल्ही में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छठ तालाब, ठाकुर कुल्ही, धैया के तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 25 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन सांसद ढुलू महतो ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि कमल कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, कैलाश गुप्ता, मनोज साव, बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास तथा महामंत्री रंजीत राणा उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को ब्लड सेंटर, आइकॉन क्रिटिकल केयर की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समिति के सचिव विकास राय ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम बन सकता है।
इस अवसर पर ब्लड सेंटर, आइकॉन क्रिटिकल केयर के प्रबंधक नगीना की ओर से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष रंजीत जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कमल कुमार सिंह एवं सोशल एक्टिविस्ट अभिषेक विश्वकर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में प्रसून पांडे, प्रदीप पाठक, दुर्गा सिंह, संतोष रजक, अजय चौबे, सम्मी कपूर, सुशील सिंह, जगबंधु मंडल, राज कुमार मंडल, किशोर मंडल, सुशील मिश्रा, अनिल सिंह, अनिल शर्मा, बंटी बर्नवाल, शुभम मिश्रा, मनीष मिश्रा एवं विकाश कनडवे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top