भू-धंसान और ई-ब्लाक प्रोजेक्ट के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर धरना 1 अक्टूबर को
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भू-धंसान और ई-ब्लाक प्रोजेक्ट के खिलाफ चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नागरिक 01 अक्टूबर को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना देंगे। यह निर्णय बुधवार को राजस्थानी समाज भवन कतरास में मोर्चा की हुई बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान धरना को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील कतरासवासियों से की गई।
वक्ताओं ने कहा कि धरना के उपरांत डीसी को मांगपत्र सौपा जाएगा।
बैठक में संयोजक मंडली के चुन्ना यादव, सुरेश केडिया, प्रदीप पांडे, बलबीर सिंह, दीपक अग्रवाल ,मनोज कुमार गुप्ता, विनय कृष्णा गुप्ता, सुधीर सिंह, रितेश दुबे, राजेश स्वर्णकर, राजकुमार मधु, प्रकाश राम गुप्ता, बबलू भगत,, अफसर छोटू, राजेश गुप्ता, रमित गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।