क्षेत्रीय अस्पताल कतरास में टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल कतरास में बुधवार को जागरूकता और टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय नोडल पदाधिकारी डा. प्रीतम कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में कुल 28 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बीमारी की प्रारंभिक पहचान, समय पर स्क्रीनिंग और उपचार की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और स्वस्थ कार्यस्थल और समुदाय का समर्थन करना था।