दिवंगत ऋषिकेश महतो की पुण्यतिथि मनी

दिवंगत ऋषिकेश महतो की पुण्यतिथि मनी

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):  पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांसकपुरिया में बुधवार को स्वर्गीय ऋषिकेश महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपने दिवंगत पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद, संस्कार एवं आदर्श आज भी हमारे जीवन को निरंतर प्रेरणा देते हैं। वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ और उनके दिए संस्कार सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में बाबूनाथ महतो, प्रतोष महतो,  दिनेश महतो, सुमित महतो, मदन महतो, जनक लाल, संजय राय, राजेंद्र पासी, बीरू सिंह, परवेज इकबाल, दयाल महतो, राकेश पासवान, चंद्रिका सिंह यादव आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top