झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का धनबाद में बंद को लेकर प्रदर्शन, बरवाअड्डा किसान चौक पर दिया धरना-बोले 26 साल बाद भी आंदोलनकारी दर-दर भटक रहे
डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए धनबाद जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के लोगों ने बरवाअड्डा किसान चौक के पास सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।
संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय सचिव जगत महतो, जिलाध्यक्ष अनूप साव, जिला उपाध्यक्ष रतिरंजन गिरि, महासचिव विश्वनाथ पाल, सचिव मोईन अंसारी, दिनेश मंडल, राजेंद्र महतो, इमामुद्दीन अंसारी, बासुदेव यादव आदि के नेतृत्व में सड़क पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड निर्माण के छब्बीस साल बाद भी झारखंड आंदोलनकारी दर बदर ठोकर खा रहे हैं। जब तक सभी आंदोलनकारियों को दस हजार पेंशन, आश्रितों को नौकरी तथा उचित मान सम्मान नहीं दिया जाता है तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के नीचे रांची में आमरण अनशन किया जायेगा।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के साथ अलग होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में सभी आंदोलनकारियों को दस हजार पेंशन और नौकरी में रिजर्वेशन दिया गया है जबकि झारखंड सरकार बरगलाने का काम कर रही है।
धरना प्रदर्शन में श्याम सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, सुधाकर शर्मा, गोपाल मोदक, जीतू साव, मो कलीम, इस्लाम अंसारी, मुन्ना अंसारी, हराधन मंडल, दुर्योधन मंडल, आनंद साव, जागरण मरांडी, विक्रम यादव, सुखलाल सोरेन, गोपाल मिर्धा, प्रदीप कुमार रजवार, ब्रह्मदेव आदि शामिल थे।